Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छड़ी यात्रा का 20 अक्टूबर से कुमाऊं में होगा प्रवेश
  • हरिद्वार

छड़ी यात्रा का 20 अक्टूबर से कुमाऊं में होगा प्रवेश

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने गढ़वाल मंडल के भ्रमण यात्रा के अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को बदरीनाथ के दर्शन के बाद गुरुवार से कुमाऊं मंडल की यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में कुमाऊं मंडल में बागेश्वर, जागेश्वर, बैजनाथ, दूनागिरी, पूर्णागिरि, नैनीताल, रानीखेत, गर्जिया देवी सहित कई अन्य मंदिरों के दर्शन होंगे हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा के मुख्यालय से बताया गया कि नौ अक्तूबर को माया देवी मंदिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात छड़ी यात्रा अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरि के दिशा निर्देश पर सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चारों धाम में सहित सभी पौराणिक तीर्थ स्थलों के लिए रवाना की गई थी।
यमुनोत्री, गंगोत्री धाम के दर्शन के पश्चात पवित्र छड़ी को लेकर छड़ी के प्रमुख महंत श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां पौराणिक कोटेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्री महंत शिवानंद गिरि, एसडीएम अर्चना ढौंडियाल, शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पारंपरिक ढोल बाजे, नरसिंहा, ढोला-डमरू आदि के साथ पवित्र छड़ी की शोभायात्रा निकाली। नगर में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण करती हुई पवित्र छड़ी कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। संगम स्नान के पश्चात पवित्र छड़ी श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। रात्रि विश्राम से पूर्व पवित्र छड़ी नृसिंह देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कल्पवृक्ष शंकराचार्य गुफा के दर्शन किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 अक्टूबर
Next: मुलायम सिंह की याद में बीजेपी सांसद ने किया ऑडिटोरियम का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.