Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चाड़ा में साढ़े सात घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
  • चमोली

चाड़ा में साढ़े सात घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह साढ़े 7 बजे बिरही के समीप चाड़ा नामक स्थान पर चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर्स आने से बाधित हो गया। इससे हाईवे पर तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिस कारण तपती धूप में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपराह्न 2 बजे ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी एजेंसी ने कड़ी मशक्कत कर हाईवे को खोला। जिस पर बद्रीनाथ और हेमकुंड की यात्रा पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली। शनिवार रात से बारिश हो रही थी। जिससे रविवार सुबह साढ़े 7 बजे बद्रीनाथ हाईवे चाड़ा में बड़े-बड़े बोल्डर आने से बाधित हो गया था। बिरही चाड़ा के साथ-साथ पागल नाला समेत कई स्थानों पर बद्रीनाथ हाईवे बाधित रहा। पागल नाला और अन्य स्थानों पर बाधित हाईवे रविवार को कुछ देर बाद सुचारू कर दिया गया था, लेकिन बिरही चाड़ा में चट्टान से आए विशालकाय बोल्डर हटाने में ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी एजेंसी एनएच आईसीआईडीसी की कार्यदायी संस्था को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मशीनों से लगातार बोल्डर हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान हाईवे पर तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। धूप में तपते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस ने यात्रियों को पानी और बिस्कुट दिए। एनएचआईडीसीएल की कार्यदायी संस्था एनकेजी के जनसंपर्क अधिकारी अवनीष पांडे ने बताया कि हाईवे बाधित होने की सूचना मिलते ही बोल्डर्स और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया रविवार अपराह्न 2 बजे हाईवे सुचारू हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुराचार के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
Next: ग्रीष्मकालीन रंगमंच कार्यशाला का हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.