Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिपेट संस्थान में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
  • देहरादून

सिपेट संस्थान में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सिपेट संस्थान डोईवाला में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने डांस और सिंगिंग सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शिव प्रताप सिंह को मिस्टर फ्रेशर और जिया नेगी को मिस फ्रेशर चुना गया। शनिवार को डोईवाला स्थित केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अभिषेक राजवंशी ने किया। उन्होंने नए छात्र-छात्राओं को संस्थान से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। कहा कि फ्रेशर्स पार्टी का उद्देश्य नए छात्र- छात्राओं का अन्य सभी छात्र-छात्राओं से तालमेल बढ़ाना, आपस में घुलना मिलना और अपनेपन का संबंध स्थापित करना होता है। जब सीनियर और जूनियर एक साथ काम करते हैं, तो वे एक शानदार टीम बना सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने समावेशी विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, जोक्स, शायरी, मिमिक्री, स्किट आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद शिव प्रताप सिंह को मिस्टर फ्रेशर और जिया नेगी को मिस फ्रेशर, आकाश को मिस्टर अटायर और अंकिता रावत को मिस अटायर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मनीष को बेस्ट एंकर चुना गया। मौके पर एकेडमिक हेड बृजेश सिंह, आरके पांडे, पंकज कुलारा, जितेंद्र, गौरव, शिखा उनियाल, अंजना गौड़, सुभासिनी, शिवम, सिमरन, अमनप्रीत, जतिन, निशाद, शालिनी, मुकुल, श्रेया, नवजीत, श्वेता आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक के नेतृत्व में व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली
Next: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक देगा अंशधारकों को 8 प्रतिशत लाभांश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.