Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीडीओ ने विधि संकाय के सभागार का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

सीडीओ ने विधि संकाय के सभागार का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए चयनित सभागार का मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने निरीक्षण किया और वहां अपेक्षित व्यवस्थाओं को परखा। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के विधि संकाय के सभागार का निरीक्षण किया और अधिकारियों सभी जरूरी इंतजाम समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन में कार्मिकों के होने वाले प्रशिक्षण के लिए इस सभागार में होने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभागार में बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, प्रसाधन समेत अनेक व्यवस्थाओं को परखा तथा संबंधितों को कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्रों के निर्विघ्न रूप से आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एडी बलोदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता यूपीसीएल कन्हैया कुमार मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ बढ़ी ठिठुरन
Next: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

Related Post

WhatsApp_Image_2026-06-07_at_13.16.40-removebg-preview (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.