Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीडीओ ने किया पीएचसी धौलछीना और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

सीडीओ ने किया पीएचसी धौलछीना और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

धौलछीना पीएचसी में 15 बेड का कोविड वार्ड तैयार करें: सीडीओ

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यरूप से कोविड-19 की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। साथ ही पीएचसी धौलछीना में 15 बेड का कोविड वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए।
सोमवार को सीडीओ पांडे ने इसके लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक सामग्री की मांग प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में दवाओं आदि को लेकर जानकारी ली और पर्याप्त स्टॉक रखने पर बल दिया। साथ ही ब्लॉक मुख्यालय में सहायक खंड विकास अधिकारी हेम चंद्र कांडपाल को कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सीडीओ ने दिव्यांग लोक कलाकार संतराम और आनंदी देवी के लिए बन रहे घर का निरीक्षण कर राइंका धौलछीना में युवाओं के लिए बने टीकाकरण केंद्र में जानकारी ली। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने सीडीओ से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल परिसर की पेयजल समस्या, रामलीला ग्राउंड की चारदीवारी, संगीत भवन को रामलीला कमेटी को हस्तांतरित करने तथा भवन की छत पर संगीत हॉल बनवाए जाने तथा धौलछीना बाजार में कूड़ेदान लगवाने व पार्किंग की मांग की। सीडीओ ने सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां एडीओ हेम चंद्र कांडपाल, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. चंद्रशेखर पांडे, नत्थीराम नौटियाल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समय पर वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों के सांकेतिक विरोध को हुआ एक सप्ताह
Next: बिना सहमति के नहीं काटने देंगे नाप भूमि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.