Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीडीओ ने खराब डामरीकरण पर ठेकेदार पर लगाई पेनल्टी
  • पौड़ी

सीडीओ ने खराब डामरीकरण पर ठेकेदार पर लगाई पेनल्टी

RNS INDIA NEWS 25/11/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने एकेश्वर ब्लॉक में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का सोमवार को निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ ने जणदादेवी-एकेश्वर-सतपुली मोटरमार्ग में डामरीकरण का निरीक्षण किया। डामरीकरण में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सीडीओ ने डामरीकरण का काम फिर से करते हुए ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश संबंधित अफसर को दिए। ग्राम कमेड़ी गुरुत्व पेयजल योजना के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अभी ग्रामीणों को पुरानी पेयजल योजना से ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। नई पेयजल योजना के पाइप हवा में झूल रहे है। सीडीओ ने पाइपों को मानक के अनुसार जमीन के नीचे दबाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सिमारखाल-देदार पेयजल योजना के तहत सिमारखाल बाजार में पेयजल कनेक्शन देने, डंडा-मुंडयाडी-बछेली-बग्याली मोटरमार्ग के निर्माण के दौरान सड़क के नीचे दबाई गई सालकोट ग्रामीणों की पेयजल योजना को सड़क दबान से हटाने, सोलिंग में उपयोग किए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने संबंधित अफसरों को निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के भी निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अफसर के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव
Next: घर के बाहर टहल रही युवती से पड़ोसी युवकों ने की छेड़छाड़

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.