Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीएसई ने तैयार किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले चरण का शेड्यूल
  • राष्ट्रीय

सीबीएसई ने तैयार किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले चरण का शेड्यूल

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। अगले 24 घंटे में सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों के लिए पहले चरण की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित करने जा रहा है। पहले चरण में भी छात्रों के लिए परीक्षाएं दो हिस्सों में विभाजित की जा सकती हैं। पहले छोटे या कम महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा ली जाएगी और उसके बाद प्रमुख विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
यह परीक्षा कार्यक्रम 8 सप्ताह लंबा हो सकता है और यह मार्च-अप्रैल में होने वाली दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले पूरी तरह से अलग होगा।
सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड का कहना है कि 10वीं कक्षा के 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन को भी दस-दस अंकों में विभाजित किया जाएगा। वहीं 12वीं कक्षा के लिए इसे 15- 15 अंकों के दो हिस्सों में बांटा जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो चरण में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा का शेड्यूल 18 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
इस बार बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया जाएगा। पहले यह समय 15 मिनट का था। पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। पहले सत्र की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की जा रही हैं। इनकी अवधि 90 मिनट होगी।
हालांकि परीक्षा परिणाम मार्च अप्रैल में होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। दरअसल सीबीएसई बोर्ड पहले ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा का सिलेबस दो हिस्सों में बांट चुका है।
देश भर के सीबीएसई स्कूलों ने अगले महीने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का डेटा यानी लिस्ट आफ केंडिडेटस (एलओसी) तैयार कर ली है। देशभर के ऐसे सभी स्कूल जो सीबीएसई से एफिलिएटिड है उन्हें अपने छात्रों की आधिकारिक एलओसी सीबीएसई के संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दी है।
गौरतलब है कि देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में सीबीएसई के छात्रों को काफी अच्छी संख्या में दाखिला मिलता रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने बताया कि पहली कट आफ के आधार पर ही 7 अक्टूबर अंत तक सीबीएसई बोर्ड के 31,172 उम्मीदवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटना की मॉडल मोना राय की गोली लगने से हुई मौत
Next: वयस्क बेटे की शिक्षा खर्च से मुक्त नहीं हो सकता पिता: दिल्ली हाई कोर्ट

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.