Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • कार से किया नाबालिग का जबरन अपहरण
  • सोलन

कार से किया नाबालिग का जबरन अपहरण

RNS INDIA NEWS 19/10/2021
rns featured image new

चकमा देकर हो गए फरार, पुलिस ने मामला दर्ज करके की जांच शुरू

आरएनएस सोलन (नालागढ़):
उपमंडल नालागढ़ के तहत सोबनमाजरा से कार सवार युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। परिजनों द्वारा कार की पीछा किए जाने के बावजूद कार सवार युवक परिजनों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर भी पहुंचे और लड़की के बारे में पूछा। लेकिन लड़के के परिजनों द्वारा उन्हें बार बार आश्वासन ही दिया गया कि आपकी लड़की आ जाएगी। लेकिन लड़की के वापस न पहुंचने के चलते परिजनों ने शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज ब्यान में गुरचरन सिंह पुत्र भंगी राम निवासी गांव सोबनमाजरा ने बताया कि सोमवार को करीबन 11 बजे इसकी नाबालिग बेटी खेतों के समीप थी। तभी उस समय अमर सिंह पुत्र गोरखा निवासी जोघों अपनी कार नंबर एचपी 12एच 8691 में आया और उसके साथ एक लड़का और था। उन दोनों ने इसकी बेटी को जबरन पकड़कर गाड़ी में बिठाया और आगे थोड़ी दूर संजीव कुमार, रवि कुमार व अच्छर चंद तीन और लड़के खड़े थे। जब यह गाड़ी के पास पहुंचने लगे तो इन्होंने गाड़ी पंजैहरा से स्वारघाट की तरफ भगा ली। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी से पीछा किया और गाड़ी की वीडियो भी बनाई। जोघों से थोड़ा ऊपर जब इन्होंने देखा कि गाड़ी का पीछा किया जा रहा है तो खुली जगह पर यू टर्नर लेकर भाग गए। जिसके बाद यह लड़के के पिता की दुकान पर गया और सारी बात बताई। जिस पर लडक़े के पिता ने एक घंटे का समय दिया और कहा कि आपकी बेटी को घर छोड़ देंगे। शाम तक यह लोग यही कहते रहे और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। अभी तक भी इनकी नाबालिग बेटी घर नहीं पहुंची है, जिसके चलते सब बुरी तरह से परेशान हैं।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 34 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगोड़े नीरव मोदी को अमेरिकी कोर्ट ने दिया तगड़ा झटका, धोखाधड़ी के आरोपों में नहीं मिली राहत
Next: स्वीट्स के बाद अब खाने का स्वाद करेगा बीबीएन के लोगों को दीवाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.