Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार सवार युवक पर फायरिंग करने में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कार सवार युवक पर फायरिंग करने में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल में सरेराह एक कार सवार युवक पर फायर करने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि फायर मिस होने से युवक की जान बच गई। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से देसी तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना शनिवार कोक्षेत्र के गांव रोशनाबाद के मुख्य बाजार में घटित हुई। गांव आन्नेकी हेत्तमपुर निवासी गुररमीत सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह कार पर सवार होकर बहादराबाद से रोशनाबाद बाजार होते हुए अपने घर वापस लौट रहा था। मुख्य बाजार में भीड़ अधिक होने पर उसने अपनी कार साइड में रोक दी। आरोप है कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पास पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे पीट दिया, जिसके बाद एक युवक ने देसी तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि फायर मिस हो गया। मौके पर भीड़ के एकत्र होने पर उसकी जान बच गई। एकत्र हुई भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने लाकर की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कुलजीत और हिमांशु बताए। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार चल रहे तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार नगर निगम में बनने जा रही ट्रिपल इंजन की सरकार: त्रिवेंद्र सिंह
Next: पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकाप्टर क्रेश, तीन की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.