Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कार पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, प्रोफेसर घायल
  • टिहरी

कार पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, प्रोफेसर घायल

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

सेना के जवानों ने क्षतिग्रस्त कार की छत को काटकर प्रोफेसर को बाहर निकाला

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी व सौडपाणी के बीच से गुजर रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से भारी पत्थर आ गिरा। जिससे कार में सवार नरेंद्रनगर महाविद्यालय में कार्यरत प्रो. मनोज सुंदरियाल गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हे उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश मे भर्ती किया गया है। हाईवे से गुजरे रहे सेना के जवानों ने क्षतिग्रस्त कार की छत को काटकर भारी पत्थर के नीचे फंसे प्रोफेसर को कार से बाहर निकाला। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बुधवार सुबह तोताघाटी व सौडपाणी के बीच पहाड़ी से अचानक एक भारी पत्थर हाईवे से गुजर रही कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार सवार तीन लोगों में से पीछे वाली सीट पर बैठा एक व्यक्त गम्भीर रुप से घायल हो गया। इस बीच ऋषिकेश से श्रीनगर की जा रहे सेना के जवानों ने तत्काल कार में फंसे लोगों की सहायता करते हुये कटर की मद्द से कार की छत को काटकर कार में फंसे प्रो. मनोज सुंदरियाल (44) पुत्र एसएस सुंदरियाल निवासी 111 अजबपुरकला देहरादून को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान दूसरी कार में ऋषिकेश से आ रहे प्रो. के रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद उनकी कार से गंभीर रूप से घायल प्रो. को ऋषिकेश की ओर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में 108 सेवा के पहुंचने पर प्रो. को 108 में शिफ्ट कर एम्स अस्पताल ले जाया गया। बताया दुर्घटनाग्रस्त कार में प्रोफेसर के साथ उनके भाई एडवोकेट पंकज सुदरियाल भी बैठे थे जो पूरी तरह सुरक्षित बच गये। कार चालक भी सुरक्षित बच गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंदोलन की राह ढूंढने लगे है प्रशिक्षित डीएलएड धारक
Next: भूस्खलन के कारण डेढ़ घंटे बाधित रहा सतपुली में पौड़ी- कोटद्वार एनएच

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.