Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार नदी में समाई, 4 लापता
  • देहरादून

कार नदी में समाई, 4 लापता

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

देवप्रयाग। ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर एक कार नदी में गिरने और कार सवार 4 लोगों के लापता होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार की सुबह कौडियाला के पास हुआ। दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। उक्‍त कार नदी में समा गई है और कही भी दिखाई नहीं दे रही है।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल राहत बचाव कार्य में लगी है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण के मुताबिक घटनास्थल पर बैग व कुछ सामान मिला है। गाड़ी का नंबर UP 15 AD 2158 है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ टीम, जल पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल के समीप स्थित एक दुकानदार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
नदी के किनारे मोबाइल, वाहन की नंबर प्लेट मिली
मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक गंगा में पानी बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। जिस कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही है। नदी के किनारे दो मोबाइल और वाहन की नंबर प्लेट मिली है। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी की की गई तो वाहन पंकज शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ का निकला। 
उन्‍होंने बताया गया कि उक्त गाड़ी को उनके चाचा निखिल पुत्र दिनेश कुमार निवासी शास्त्री नगर मेरठ लेकर गए थे। पंकज शर्मा के स्वजन से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि 10 जुलाई को पंकज शर्मा (52 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ, गुलवीर जैन (40 वर्ष) पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ, नितिन (25 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ व हर्ष गुर्जर (19 वर्ष) पुत्र संजय निवासी काजीपुर मेरठ उक्त आल्‍‍टो कार से केदारनाथ के लिए गए थे।
यह सभी लोग बुधवार की सुबह वापस आ रहे थे। सभी के स्वजन को सूचना दे दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के मुताबिक आरटीओ कार्यालय मेरठ में उक्त वाहन स्वामी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी के 219 शास्त्री नगर, मेरठ उत्तर प्रदेश के नाम से रजिस्टर्ड है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत उत्पादन पर टैक्स मामले में याचिकाकर्ताओं से छह सितंबर तक मांगा जवाब
Next: विटामिन व पोषक तत्वों का भंडार हैं प्याज के छिलके, इस्तेमाल से होते हैं हैरान करने वाले फायदे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.