Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार में लिफ्ट दी, चेकिंग का खौफ दिखाकर ठगी नगदी
  • हरिद्वार

कार में लिफ्ट दी, चेकिंग का खौफ दिखाकर ठगी नगदी

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
default featured image

हरिद्वार। लिफ्ट देने के बाद पुलिस चेकिंग का खौफ दिखाकर एक युवक से नगदी और मोबाइल फोन ठग लिया गया। युवक को कार से उतारकर आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर के कस्बा सुल्तानपुर निवासी सुधीर कुमार किसी कार्य से यहां आए थे। घर लौटने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास गए थे। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर ठहरी। कार सवार युवक ने भी लक्सर जाने की बात कही, जिसके बाद सुधीर कार में सवार हो गए। सिंहद्वार चौक के पास कार के पहुंचने पर दो अन्य व्यक्ति कार में सवार हो गए। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद कार में सवार हुए दो युवकों ने रास्ते में पुलिस चेकिंग की बात कही तो युवक ने विश्वास कर अपना मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और 30 हजार की नगदी उन्हें थमा दी। थोड़ा आगे पहुंचते ही कार चालक ने सुधीर कुमार को किसी बहाने से कार से नीचे उतारा, जिसके बाद वह कार लेकर फरार हो गया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपचार के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
Next: भूखंड बेचने के नाम पर दस लाख हड़पे, तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.