Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार और टेंपो की टक्कर, एक की मौत
  • हरिद्वार

कार और टेंपो की टक्कर, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। मन्नत ढाबे के सामने पीरपुर हाईवे हरिद्वार रोड पर दोपहर के समय एक कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि मन्नत ढाबे के सामने पीरपुर हाईवे हरिद्वार रोड पर एक कार और टेंपो के बीच टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। इस दौरान पता चला कि कार में सवार महावीर,चंदू , मुकेश निवासी टोंक राजस्थान को गंभीर चोटे आई हैं। जबकि इसी वाहन में दो महिला एवं चार बच्चे भी सवार थे। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी को 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल रुड़की भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति चंद्र प्रकाश पुत्र राम लक्ष्मण निवासी बालापुरा थाना डबलाना राजस्थान को मृत्यु घोषित कर दिया, जिनके शव को मोर्चरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही घायलों को तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान हाईवे पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भैसियाछाना ब्लॉक स्काउट कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने सुरेश, प्रीति बनी नॉन स्काउटर अध्यक्ष
Next: राइकोट, बर्दाखान, डोबाभागू और गलचौड़ा में गुलदार का खौफ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
  • लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.