Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/रानीखेत: देवभूमि में जहां एक ओर दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और पाले से दर्दनाक सड़क हादसों में और भी अधिक वृद्धि हो गई है। थोड़ी सी लापरवाही से वाहन रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। एक ऐसी ही खबर देवभूमि के अल्मोड़ा के जिले के रानीखेत से सामने आ रही है जहां एक कार अनियंत्रित होकर 600 फीट गहरी खाई में जा गिरी, वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एस‌एसबी जवान था। हादसे की खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। आपको बता दें कि रानीखेत तहसील के मजखाली गांव निवासी 38 वर्षीय जगदीश चंद्र पुत्र धनीराम की कुछ समय पहले ही एसएसबी क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा में तैनाती हुई थी। शनिवार की देर शाम वह कार से मजखाली आ रहे थे। द्वारसौं के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। ग्रामीणों के अनुसार चालक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस सहित दमकल कर्मियों की टीम भी द्वारसौं पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें खाई से बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, जवान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी सहित कांंग्रेस कार्यकर्ता घर-घर कर रहे प्रचार
Next: अल्मोड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने रविवार को विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर मांगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.