Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैंटर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

कैंटर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नैनीताल रोड स्थित 31वीं वाहिनी पीएसी पेट्रोल पंप के सामने नो एंट्री में आ रहे कैंटर ने एक कार को टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं उसी कैंटर की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 42 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र राम बिहारी निवासी सैंडोली मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश पिछले 10 साल से रुद्रपुर की इंदिरा कॉलोनी में अकेले किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। रोजाना की तरह वह साइकिल से कंपनी जाते थे। मंगलवार देर रात डयूटी से वापस साइकिल पर घर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह 31वीं वाहिनी पीएसी के पेट्रोल पंप के ठीक सामने पहुंचे तो हल्द्वानी की तरफ से आ रहे कैंटर ने आगे चल रही यूपी नंबर की कार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार वसुंधरा कॉलोनी निवासी शिवलोक और उनकी पत्नी रोहिणी और बेटी ओजस्वी और पुत्र रियांश घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कैंटर यही नहीं रुका उसने हरीश कुमार की साइकिल को भी टक्कर मार दी। हादसे में हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और घायल हरीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान हरीश ने दम तोड़ दिया। वहीं कार सवार पति पत्नी और बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चालक हिरासत में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस और एसओजी ने पकड़ा नशीली दवा का गोदाम
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को जयंती पर किये श्रद्धासुमन अर्पित

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.