Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी
  • हरिद्वार

कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 18/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के सेवादार से रिश्तेदार की कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की रकम हड़प ली गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने ऋषिकेश निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रमेश कुमार शास्त्री निवासी 12 भगीरथ भवन शांतिकुंज ने शिकायत दी कि अपने साले की नौकरी लगवाने के लिए परिचितों से संपर्क किया था। आरोप है कि संस्था में आने जाने वाले ओमप्रकाश भट्ट निवासी-103/ए-17 गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश से उसका संपर्क हुआ। उसने ओम एजूकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट संचालन करने की बात कहते हुए कनाड़ा में जान पहचान होने की बात कही। विश्वास दिलाया कि उसके साले की नौकरी कनाड़ा में लगवा देगा। नौकरी लगने की एवज में साढ़े तीन लाख देने होंगे। आरोप है कि उसने खाते से 2.11 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। यही नहीं संस्था में पहुंचकर भी नगद रकम ली गई। करीब साढ़े तीन लाख की रकम लेने के बाद जल्द वीजा लगवाकर नौकरी लगने का भरोसा दिलाता रहा। लंबा वक्त गुजरने के बाद भी टाल मटोल करता रहा और फिर उसने अपना मोबाइल फोन नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया। रकम वापस मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऊर्जा प्रदेश का स्वप्न हो रहा साकार
Next: बीटीएसएस प्रतिनिधि मंडल ने की सन्तों से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.