Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कनाडा भेजे जा रहे पार्सल में 500 ग्राम अफीम बरामद, एनसीबी की जांच शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

कनाडा भेजे जा रहे पार्सल में 500 ग्राम अफीम बरामद, एनसीबी की जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 24/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा से कनाडा भेजे जा रहे एक पार्सल में करीब 500 ग्राम अफीम बरामद होने से हड़कंप मच गया। यह खेप दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान पकड़ी गई, जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, किच्छा की एक कोरियर सेवा के माध्यम से करीब एक सप्ताह पहले कनाडा के लिए पार्सल भेजा गया था। जांच में पाया गया कि पार्सल में रखे चार प्लास्टिक स्टूल के पायों के अंदर अफीम छिपाकर भेजी जा रही थी। कस्टम विभाग ने मामले को उत्तराखंड एनसीबी को सौंप दिया।

गुरुवार शाम एनसीबी की टीम किच्छा स्थित कोरियर सेंटर पहुंची और संचालक से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक युवक और युवती ने यह पार्सल बुक किया था। इसके बाद टीम ने युवती को सूचना दी कि उसका पार्सल वापस आ गया है।

सूचना मिलते ही युवती पार्सल लेने कोरियर सेंटर पहुंची, जहां एनसीबी की टीम ने स्थानीय पुलिस की महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में उससे कई घंटे तक पूछताछ की। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि एनसीबी की टीम अपने गोपनीय अभियान के तहत किच्छा आई थी और स्थानीय पुलिस ने इसमें सहयोग किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव नियुक्त आरक्षियों को एसएसपी ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन और फिटनेस पर जोर
Next: कलयुगी मां का खौफनाक कदम, आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में नवजात को जन्म देते ही रेता गला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.