Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ₹55.60 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र के विकास और समृद्धि की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र की जनता को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उत्तराखंड को हर क्षेत्र में सशक्त एवं आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बंगसर स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹3.50 लाख तथा कलोड़िया में बारातघर निर्माण के लिए ₹3 लाख विधायक निधि से उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक जलाल, वीरेंद्र चिलवाल, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले
Next: जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.