Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने किया डेढ़ किमी सड़क का लोकार्पण
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने किया डेढ़ किमी सड़क का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 22/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में 71.91 लाख रुपये लागत से बनी ग्राम गडरिया बाग रेलवे क्रॉसिग से ग्राम नूरपुर पिको तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीते 45 वर्ष से लोग इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद वह इस सड़क का प्राथमिकता से निर्माण करायेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से किया हुआ अपना वादा पूरा किया है।

शुक्रवार को ग्राम गडरिया बाग में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस सड़क को पूरा करने के लिए 12 महीने का अनुबंध किया गया था, लेकिन लोगों की समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मात्र छह महीने में सड़क निर्माण पूरा कर लिया। बहुगुणा ने ग्राम प्रधान गीता देवी की मांग पर तहसीलदार सुरेश चंद बुलराकोटि को गांव में एक हफ्ते के भीतर कैंप लगा कर लोगों के राशन व श्रम कार्ड बनाने के निर्देश दिए। प्रशासन लोगों को आवासीय पट्टे देने की प्रक्रिया पर भी कार्य कर रहा है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने सौरभ बहुगुणा का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता देवी, रूप सिंह, नंदलाल, शैलेन्द्र सिंह, अख्तर रजा, अफसर अली, आकाश मेहता, तौफीक अहमद आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ मेले में डूबने वालों को बचा रहे सेना के जवान
Next: राशिफल 23 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.