Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने किया 1168 आवासीय भवनों का शिलान्यास
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने किया 1168 आवासीय भवनों का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। गन्ना, चीनी उद्योग, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उकरौली में बन रहे 1168 आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। भूमि पूजन के बाद जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पीएम मोदी का हर परिवार का अपना घर के सपने को साकार करने में सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जमीन पर कार्य करें। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें। कैबिनेट मंत्री ने निर्माणदायी संस्था ग्रिप को गुणवत्ता के साथ भवन निर्माण करने के निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पात्रों का योजना का लाभ मिले। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 45 दिन बढ़ाई जायेगी। उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के अफसरों को योजना का लाभ पात्र लोगों को देने के लिए जांच कर आवंटन के निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से आवास में सब्सिडी दी जा रही है। बैंक ऋण से आसान किश्तों में अपना घर लिया जा सकता है। ग्रिप कम्पनी के अरुण अरोरा और पीके बत्रा ने बताया कि आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जायेगा। दो वर्ष में भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 1168 आवासों के फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। यहां ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, शिव कुमार मित्तल, मण्डी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, कमल जिंदल, पलविंदर सिंह औलख, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह, जया जोशी, मुकेश सनवाल, रामकुमार, उमाशंकर दुबे, शिखा हाल्दार, उदय राणा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक गहतोड़ी को लड्डुओं से तौला
Next: सहकारी दुग्ध डेरी कर्मी से मारपीट करने पर तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.