Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्‍याज के कारोबारियों ने तीन को मारी गोली, एक की मौत, दो गंभीर
  • देहरादून

ब्‍याज के कारोबारियों ने तीन को मारी गोली, एक की मौत, दो गंभीर

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ब्‍याज का कारोबार करने वाले दो सगे भाईयों ने एक गाड़ी के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लोगों को गोली मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और एक की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि जबकि उनके तीन साथी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए एजेंसी संवाददाता को बताया कि बीती 16 जून की रात्रि में कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि डोभाल चौक पर फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें 02-03 लोग घायल हो गये है तथा घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति घटना के बाद वाहन संख्या यूके 07 डीए-6262 रंग सिल्वर में बैठकर भाग गये है । घटना की सूचना पर सम्पूर्ण जनपद में चैकिंग के आदेश दिये गये एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित कर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस की सघन चेकिंग को देखते हुए घटना कर वाहन से फरार हुए दोनों अभियुक्त उक्त वाहन को आशारोड़ी बैरियर से आगे छोड़कर जंगल में भाग गए, जिनकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा सघन चेकिंग/ कांबिंग की जा रही है।

घटना की सूचना पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे । वहां मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी कुन्‍दन राम को बताया कि नेहरूग्राम निवासी सागर यादव पुत्र दिनेश यादव ने एक वाहन टाटा स्ट्रोम को सोनू भारद्वाज के घर के पास सवा चार लाख रूपये में गिरवी रख कर गया था, उक्त वाहन का मालिक दीपक बडोला उर्फ रवि बडोला था, जिसकी बिना रजामंदी से सोनू भारद्वाज ने उक्त वाहन को गिरवी रख दिया था। इस बात की जानकारी जब दीपक बडोला को हुयी तो उसने सागर यादव उर्फ शम्भू यादव से अपना वाहन मांगा तो शम्भू यादव ने दीपक बडोला को गाली गलौच व वाहन वापस न करने की धमकी दी, जिस पर दीपक बडोला ने सोनू भारद्वाज से अपना वाहन वापस माँगने के लिए संपर्क किया पर सोनू भारद्वाज ने भी वाहन देने से मना कर दिया। जिस पर दीपक बडोला ने उक्त बात अपने जानने वाले सुभाष क्षेत्री, मनोज नेगी व अन्य लोगों को बतायी तथा दिनांक 16.06.2024 को दीपक बडोला, सुभाष क्षेत्री व मनोज नेगी के साथ अपना वाहन वापस मांगने सोनू भारद्वाज के घर गया।

घर के पास सोनू भारद्वाज, मोनू भारद्वाज, रामवीर, मनीष. अंकुश, योगेश द्वारा उन पर फायरिंग कर सुभाष क्षेत्री, मनोज नेगी व दीपक बडोला को गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसके पश्चात सुभाष क्षेत्री को उसके परिजन पहले कैलाश अस्पताल व उसके पश्चात इन्द्रेश अस्पताल ले गये व मनोज नेगी को पुलिस द्वारा उपचार हेतु दून अस्पताल भिजवाया गया जहाँ से उसके परिजन उसे इन्द्रेश अस्पताल ले गये, वर्तमान में दोनों घायलों का इन्द्रेश अस्पताल दे0दून में उपचार चल रहा है । तीसरे घायल दीपक बडोला को पुलिस व उसके परिजनों द्वारा घटना के पश्चात रात्रि से प्रात; तक काफी तलाश किया गया, परंतु उसका कुछ पता नहीँ चल सका। प्रात: दीपक बडोला का शव डोभाल चौक के पास नाले में मिला, जिसे कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया।

मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वीडियो ग्राफी/ फोटोग्राफी की गई तथा साक्षय संकलन की कार्यवाही की गई। इस संबंध में वादी श्री सचिन छेत्री पुत्र किशन बहादुर क्षेत्री निवासी अपार नेहरू ग्राम रायपुर की लिखित तहरीर के आधार पर अंतर्गत धारा 307 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा दीपक बडोला का शव मिलने पर धारा 302 व 120बी भादवि की बढोत्तरी की गयी। घटना में संलिप्त देवेंद्र उर्फ सोनू भारद्वाज तथा उसके भाई मोनू शर्मा व शम्भू यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, अन्य अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु 02 पुलिस टीमो को संभावित स्थानों को रवाना किया गया है।

मौके से घायल सुभाष क्षेत्री को उसके परिजन उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ले गये एवं पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद अन्य घायल मनोज नेगी को एम्बुलेंस की सहायता से दून अस्पताल भर्ती कराया गया, घायलों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू भारद्वाज पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा व मोनू भारद्वाज पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा निवासी गढवाली कालोनी रायपुर देहरादून ब्याज का काम करते हैं, जिसके घर में कुछ दिनों से रामवीर निवासी मु0नगर, योगेश निवासी मेरठ उ0प्र0, मनीष निवासी पटना बिहार रह रहे थे । रामवीर के विरूद्ध हत्या के कई अभियोग पंजीकृत है, इनका एक अन्य मित्र अंकुश निवासी शिवलोक कालोनी दे0दून भी उनके साथ था। उक्त चारों व्यक्ति समय-2 पर सोनू भारद्वाज के घर आया-जाया करते थे। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि भारद्वाज बन्‍धुओ ने पूरे इलाके में आतंक मचाया हुआ है। ये पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा के बदमाशों को अपने साथ रख कर लोगों से जबरन ब्‍याज वसूलते हैं जो एक बार इंनके चंगुल में फंस जाता है वह फिर निकल ही नही पाते।

कई लोगों की जा चुकी है जान
ब्‍याज का कारेाबार करने वाले भारद्वाज बंधुओं के चंगुल में फंसे कई लोग अपनी जान खो चुके हैं लेकिन इनके खौफ के चलते कोई भी इनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि ये दोनों भाई पहले भी जेल रह कर आ चुके हैं इन पर गैगेस्‍टर समेत कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन्‍होंने यहां बदामाशों को शरण दी हुयी थी। बताया जा रहा है इसमें एक को केंसर की बीमारी भी है जो‍ कि लम्‍बे से उपचार ले रहा है। पुलिस का कहना है कि इनहोंने अपना मकान भी ग्राम समाज की भूमि पर बनाया हुआ है और साथ ही साथ ये ये पूरे इलाके में दहशत का प्रयाय बने हुए हैं। एसएसपी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उनकी जमीन भी नापने को कहा है साथ साथ इनकी हिस्‍ट्रीशीट भी खंगाली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाल रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र 15 हुई, रेल मंत्री ने 10-10 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान
Next: बारिश से थल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.