Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बस व वैन की जबरदस्त भिड़ंत, दो घायल
  • टिहरी

बस व वैन की जबरदस्त भिड़ंत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

नई टिहरी। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली गांव के समीप बस व वैन की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई वैन में दो यात्री गम्भीर घायल होकर फंस गए। पुलिस व आस-पास मौजूद लोगों ने काफी कोशिश के बाद उनको निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर देवप्रयाग से पांच किमी आगे श्रीनगर मार्ग पर दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि हरिद्वार से श्रीनगर जा रही ओमनी वैन पाली गांव के समीप बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही यात्री बस से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर में वैन बुरी तरह पिचक गई। जिससे वैन सवार बेलेश्वर गुप्ता (54) पुत्र रमेश चन्द्र व विजय पाल राणा (46) पुत्र कनिया लाल दोनों निवासी कनखल हरिद्वार वैन में फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद वैन से निकाला और तुरंत 108 से सीएचसी बागी में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मौके पर की गई पूछताछ में लोगों ने बताया कि वैन गलत साइड से आकर बस से टकराई। जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहनों की टक्कर में राजमार्ग पर लंबा जाम भी लग गया। जिसको हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। राजमार्ग पर यात्रा को सुचारू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक चोरी में पॉलिटेक्निक के दो छात्र गिरफ्तार
Next: चार माह से नहीं मिला महिलाओं को मातृ वंदना योजना का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.