Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बस, टैक्सी स्टेंड के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध
  • देहरादून

बस, टैक्सी स्टेंड के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध

RNS INDIA NEWS 14/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास टैक्सी, बस स्टैंड के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने से माहौल खराब होने का आरोप स्थानीय बाशिंदों और व्यापारियों ने लगाया है। व्यापारियों का कहना है इससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विकासनगर मुख्य बाजार में संचालित होने वाली अंग्रेजी शराब की दुकान को कुछ दिन पहले पेट्राले पंप के नजदीक शिफ्ट किया गया। जिस जगह पर दुकान संचालित हो रही है, वहां पर बस स्टैंड के साथ ही टैक्सी और ऑटो स्टैंड भी है। स्थानीय व्यापारी राकेश शर्मा, मनोज कुमार, इशांत जैन का कहना है कि पास में शराब की दुकान होने के कारण लोग उनकी दुकानों में भी खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं। खासकर महिलाएं ऐसी जगह पर आने से बच रही हैं, जिससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इतना ही नहीं शराब की दुकान के सामने ही बस, टैक्सी, ऑटो के इंतजार में देर रात तक महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग वाहनों के इंतजार में खड़े रहते हैं। ऐसे में उन्हें भी अपनी सुरक्षा का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से रात्रि के समय यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। जौनसार बावर के साथ ही उत्तरकाशी और टिहरी जाने वाले वाहन यहीं पर खड़े रहते हैं। महिला यात्रियों को कई बार असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। जबकि देहरादून के शिक्षण संस्थानों से लौटकर आने वाले छात्र-छात्राएं भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए इसी जगह पर टैक्सी और ऑटो का इंतजार करते हैं। व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों, यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही आसपास के व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए अंग्रेजी शराब की दुकान यहां से हटाई जानी जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालने पर युवक गिरफ्तार
Next: गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों ने निकाली विशाल रैली

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.