Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बूंखाल मेले के लिए चोपड़ा से शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन महकमा
  • पौड़ी

बूंखाल मेले के लिए चोपड़ा से शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन महकमा

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
rns featured image new
पौड़ी(आरएनएस)।  प्रसिद्ध बूंखाल मेले को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू की है। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन महकमा चोपड़ा से मेला स्थल तक शटल सेवा आ संचालन करेगा ताकि मेला स्थल के आस-पास जाम की हालात पैदा न हो और श्रद्धालुओं के लिए भी सुविधाएं रहे। इस दौरान ओवरलोडिंग आदि पर भी अंकुश लगाया जाएगा। पौड़ी के आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि शटल सेवा में करीब 50 छोटे वाहन चलाने पर विचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो वाहनों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा। बूंखाल में 6 दिसंबर को मेले का आयोजन होना है। मेले में मां कालिंका के दर्शन करने के लिए बड़ी सख्या में हर साल श्रद्धालु पहुंचते है। ऐसे में यहां वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। डीएम पौड़ी ने बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में परिवहन विभाग को वाहनों से लेकर पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कहा था। मेले को देखते हुए विभाग ने रूट प्लान तैयार किया है। आरटीओ के मुताबिक चोपड़ा से बूंखाल मेला स्थल तक करीब 5 किलोमीटर के दायरे में शटल सेवा का संचालन किया जाएगा। इसी सेवा से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आवाजाही कर सकेंगे। मेले के दौरान कई बार ओवरलोडिंग आदि भी देखने में आती है लिहाजा इस पर भी अंकुश लगाया जाएगा ताकि कोई भी वाहन ओवरलोड होकर श्रद्धालुओं को न ले जाए। शटल सेवा के जरिए यहां आने वाले वाहनों पर भी नियंत्रण हो सकेगा। अभी चोपड़ा के पास पार्किंग आदि की भी व्यवस्था देखी जा रही है ताकि यहां आने वाले वाहनों को यहां पार्क करवाया जा सके। इसी के बाद शटल सेवा को संचालन शुरू किया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का एआई वीडियो साझा करने पर राजनीतिक विवाद तेज
Next: विद्यालय शिक्षा में सुधार को लेकर मंडलीय अपर निदेशक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.