Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बुजुर्ग मां ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार
  • टिहरी

बुजुर्ग मां ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
rns featured image new

बेटा व बहू करते थे अभद्र व्यवहार व मारपीट, केस दर्ज

नई टिहरी। एसएसपी के सामने एक बुजुर्ग मां ने न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित मां की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने वृद्धा के बहु-बेटे पर खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। बुजुर्ग मां ने न्याय मिलने पर एसएसपी का आभार जताया। एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी समस्या के निराकरण के लिए एसएसपी तृप्ति भट्ट से मिली। वृद्ध महिला ने एसएसपी को बताया कि वह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। अपने छोटे बेटे सुशील कुमार और पुत्रवधु भारती के साथ रहती हूं। जिनके द्वारा एक तरफ तो मुझे परेशान तो किया ही जाता है, साथ ही अक्सर अभद्र व्यवहार व मारपीट की जाती है। साथ ही मेरे भरण-पोषण का भी ध्यान नहीं रखा जाता। महिला की समस्या को गम्भीरता पूर्वक सुनने के बाद एसएसपी ने महिला को तुरन्त राहत पहुंचाने के लिये पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर उक्त प्रकरण में कोतवाली नई टिहरी पर अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिये। महिला को कोतवाली तक स्वयं भिजवाया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली नई टिहरी में सुसंगत धाराओं में पीड़िता के पुत्र सुशील कुमार व पुत्रवधु भारती के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके पश्चात पीड़ित वृद्ध महिला ने एसएसपी का धन्यवाद किया। पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के मुताबिक किसी व्यक्ति के उस पर आश्रित माता-पिता या अन्य वरिष्ठ नागरिक का भरणपोषण न करना एक दण्डनीय अपराध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची: केजरीवाल
Next: डिम्मर पहुंची तेल कलश यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.