Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुजुर्ग की हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बुजुर्ग की हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
default featured image

रुडक़ी। विवाद के बाद डंडे के वार से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के मामले में पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने घर से बरामद किया है। 22 मार्च को सुबह करीब आठ बजे जौरासी निवासी समोज और कांति देवी में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच कांता देवी के पति जगपाल (68 ) ने समोज को डांट दिया था। तभी वहां समोज का पुत्र आदित्य आ पहुंचा था। वहां पर पड़ोसियों में जमकर कहासुनी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। आस पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया था। घर जाकर आदित्य ने जगपाल से बदला लेने की ठान ली थी। रात के वक्त आदित्य डंडा लेकर जगपाल के घर पहुंचा और चारपाई पर सो रहे जगपाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। शोर शराबा होने पर परिजन उठ गए थे। उन्होंने आदित्य को पकडऩे का प्रयास किया था। लेकिन आदित्य वहां से किसी तरह भाग गया था। जिसके बाद परिजनों ने जगपाल को रुडक़ी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने जगपाल की हालत को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। जगपाल के पुत्र मनोज की तहरीर पर आदित्य के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 2 मई को देहरादून में जगपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आदित्य फरार चल रहा था। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को पड़ोसियों के विवाद में आदित्य उर्फ गुल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मई महीने में जगपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा, कांस्टेबल नीरज और प्रदीप ने जौरासी में दबिश देकर आदित्य को वारदात में प्रयुक्त डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे’ के सूत्र को अपनाएं : कृतिका कुल्हारी
Next: सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को शिमला में

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.