Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बूढ़ाकेदार में आज से तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला शुरू
  • टिहरी

बूढ़ाकेदार में आज से तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला शुरू

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार में मंगशीर की दीपावली के साथ गुरु कैलापीर मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय मेला आज गुरुवार से शुरू होगा। सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्य दीपावली के एक माह बाद टिहरी जिले भिलंगना ब्लॉक के थाती कठूड पट्टी, उत्तरकाशी जिले की नल्डा तथा गाजणा पट्टी के लोग धूमधाम से मंगशीर माह में दीपावली मनाते हैं। गुरु कैलापीर मेला समिति के मीडिया प्रभारी धनपाल गुनसोला ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि मुख्य दीपवाली के समय गढ़वाल के राजा और गोरखा राजा के बीच युद्ध हुआ था। युद्ध शुरू होने से पूर्व कैलापीर देवता गढ़वाल के राजा के सपने में आये और उन्हें आदेश दिया था कि प्रत्येक परिवार के मुखिया को वह अपने साथ लड़ाई में ले जाए, तभी जीत होगी। बताया कि करीब एक माह तक चली लड़ाई में गढ़वाल के राजा की जीत हुई। दीपावली के एक माह बाद राजा और उनके सैनिक वापस लौटे, जिसके बाद से मंगशीर माह में दीपावली मनाई जाती है। बताया कि बूढ़ाकेदार में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर भी है। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों को भगवान शिव ने बूढ़ाकेदार में बूढ़े बाबा के रूप में दर्शन दिये थे। ऐसी मान्यता भी है, कि भगवान शंकर के त्रिशूल को पौराणिक काल में गुरु कैलापीर देवता का नाम दिया गया था। बताया कि कैलापीर देवता टिहरी और उत्तरकाशी जिले के कई गांव के ईष्ट देवता हैं। गुरु कैलापीर मेले के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालु देवता के निशान के साथ खेतों में दौड़ लगाएंगे और देवता का आशीर्वाद लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत
Next: अजैविक कूड़े की बिक्री से 30 हजार की आय

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.