
नैनीताल। नौकुचियाताल के बोहरागाव निवासी वैभव शर्मा (21) पुत्र विवेक शर्मा ने बृहस्पतिवार की देर रात 3.30 बजे घर पर रखी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। परिजन वैभव को रात में ही भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों से वैभव के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है परिजनों से पूछताछ की जा रही हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। मृतक भीमताल ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था। मृतक के पिता विवेक शर्मा खुद का गेस्ट हाउस चलाते हैं।

