Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीएसएफ के 276 प्रशिक्षु अफसरों का साहसिक प्रशिक्षण शुरू
  • देहरादून

बीएसएफ के 276 प्रशिक्षु अफसरों का साहसिक प्रशिक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

देहरादून। बीएसएफ के सीधी भर्ती के 276 प्रशिक्षु अधिकारियों का देहरादून में साहसिक प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बीआईएएटी के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। बीएसएफ इंस्टीटयूट ऑफ एडवेंचर एंव एडवांस ट्रेनिंग (बीआईएएटी) डोईवाला देहरादून के तत्वावधान में टेकनपुर अकादमी के एसआई (डीई) प्रशिक्षु अधिकारियों को साहसिक, जोखिम और आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमांडेंट नेगी ने बताया कि यह एडवेंचर प्रशिक्षण कार्यक्रम अलग-अलग बैच में एक अक्तूबर तक चलेगा। प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों को कठिन हालात का सामना करने और मनोबल ऊंचा रखने के लिए तैयार किया जाएगा। कमांडेंट ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिवपुरी में व्हाइट वाटर राफटिंग, मालदेवता मे रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर उप कमांडेंट आरएन भाटी, मनोज सुंदरियाल, पीके जोशी, एसके त्यागी व हेमंत कुमार कोठियाल, सहायक कमांडेंट लवराज सिंह, अरुण कुमार रतूड़ी व विकास, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. रजनीकांत सिंह उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती घपले की सीबीआई जांच की मांग को एनएसयूआई का सचिवालय कूच
Next: राशिफल 20 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.