Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ आठ लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ आठ लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज क्षेत्र में बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले टैक्स जमा कराने के बहाने महिला को जाल में फंसाया और फिर सीबीआई जांच व पति की नौकरी जाने की धमकी देकर करीब आठ लाख रुपये की रकम ठग ली। अधिक रकम की मांग होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने साइबर सेल और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता हरविन्दर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म ने साइबर सेल अधिकारी को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 18 दिसंबर को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने 95 हजार रुपये टैक्स भुगतान करने की बात कहते हुए बिल भेजा और एक खाता नंबर उपलब्ध कराया। महिला ने डर के चलते बताए गए खातों में राशि जमा कर दी। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आने लगे। कॉलर ने धमकी दी कि उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है और बीएसएफ में तैनात उनके पति को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। साथ ही कहा गया कि सीबीआई अधिकारी मीडिया के साथ उनके घर पहुंच रहे हैं। इन धमकियों से भयभीत होकर महिला ने 24 दिसंबर तक विभिन्न खातों में कुल आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसी दिन ठगों ने फिर से 1.80 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। तब जाकर महिला को ठगी का संदेह हुआ और उसने तुरंत साइबर क्राइम को सूचना दी। महिला ने लेन-देन से संबंधित सभी खातों का विवरण पुलिस को सौंपा है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस
Next: प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.