Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • बेक्रफास्ट से जुड़ी ये गलतियां स्वास्थ्य को पहुंचा सकती हैं नुकसान
  • रहन-सहन

बेक्रफास्ट से जुड़ी ये गलतियां स्वास्थ्य को पहुंचा सकती हैं नुकसान

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

ब्रेकफास्ट दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण आहार है। हालांकि, व्यस्तता के कारण कुछ लोग ब्रेकफास्ट ही नहीं करते हैं और जो लोग ब्रेकफास्ट करते हैं वो अक्सर गलत तरीके से खान-पान की चीजों का सेवन करते हैं, जिसका सीधा नकारात्मक प्रभाव सेहत पर पड़ता है। आइए आज हम आपको ब्रेकफास्ट से जुड़ी पांच ऐसे गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

ब्रेकफास्ट को नजरअंदाज करना
अगर आप किसी भी वजह से ब्रेकफास्ट को नजरअंदाज कर देते हैं तो यही सबसे बड़ी गलती है। ब्रेकफास्ट पूरे दिन का सबसे जरूरी आहार होता है। ब्रेकफास्ट करने से मेटाबॉलिज्म शुरू होता है और पूरे दिन की ऊर्जा मिलती है। हालांकि, अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो इससे आप कई गंभीर बीमारियों से घिर सकते हैं। इसलिए किसी भी हाल में ब्रेकफास्ट करना न छोड़े।

मीठी चीजों का सेवन
अगर आप ब्रेकफास्ट में मीठी चीजें खाते हैं तो आज से ही बंद कर दें क्योंकि यह भी एक गलती है। कुछ लोग सीरिअल्स, पैनकेक, डोनट्स, टार्ट्स आदि का सेवन ब्रेकफास्ट में करने लगे हैं, लेकिन ये चीजें उच्च चीनी से युक्त होती हैं, जो न सिर्फ आपके रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को अनियंत्रित कर सकती हैं बल्कि वजन के बढऩे का भी कारण बन सकती हैं।

गलत जूस का सेवन करना
जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह घर में बना होना चाहिए। इससे हमारा मतलब है कि जूस के सेवन के लिए पैकेज्ड जूस का सेवन करना गलत है क्योंकि इनमें से अधिकतर अधिक चीनी, आर्टिफिशियल रंग और आर्टिफिशियल स्वाद से युक्त होते हैं, इसलिए इनका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा घर में बना बिना चीनी का जूस पीएं।

अधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन
कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ होते हैं, लेकिन सिंपल वाले नहीं। कार्बोहाइड्रेट दो तरह (सिंपल और कॉम्प्लेक्स) के होते हैं और इनमें से ब्रेकफास्ट में सिंपल कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। यह वजन बढ़ाने से लेकर मधुमेह जैसी समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है।

संतुलन की कमी
अगर आपका पूरा ध्यान सिर्फ एक पोषक तत्व लेने पर होता है तो यह भी एक गलती है। इसलिए आप सिर्फ एक पोषक तत्व पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय सभी पोषक तत्वों की संतुलन मात्रा लेने पर ध्यान दें। सुनिश्चित करें कि आपकी डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, फाइबर और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व जरूर हों। इन सभी पोषक तत्वों से युक्त ब्रेकफास्ट स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 सितम्बर
Next: जगदीश चंद्र की हत्या मामले में परिजनों से मिले कुमाऊँ आयुक्त और डीआईजी, मामले की जांच और सुरक्षा का दिया आश्वासन

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.