Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री आवास के बाहर किया प्रदर्शन
  • देहरादून

बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री आवास के बाहर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थिति शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशिक्षित बेरोजगारों ने खेल मंत्री रेखा आर्या के न मिलने पर भी नाराजगी जताई। विदित है कि राज्य के वीपीएड प्रशिक्षित लंबे समय से स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। इस संदर्भ में एक प्रस्ताव भी तैयार किया गया है लेकिन लंबे समय से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे नाराज प्रशिक्षित बेरोजगार गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे। लेकिन शिक्षा मंत्री के बाहर होने की वजह से शिक्षा मंत्री मिल नहीं पाए। इसके बाद प्रशिक्षित बेरोजगारों ने खेल मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात के प्रयास किए। मिलने का समय भी मिला लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया और प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी नियुक्ति संबंधी मांग को लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में व्यायाम शिक्षक की तैनाती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मूजर कराया जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, संजय कोरंगा, संजू त्रिपाठी, गिरीश मिश्रा, अमित राज, मातबर भारती, सुरेंद्र धीमान, कृपाल सिंह, दीपक जोशी, सुमन, बर्फियालाल, भूपेश कुमार, सुमन नेगी, अजय, पंकज, अनूप तिवारी सहित अनेक प्रशिक्षित बेरोजगार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों का काली पट्टी बांध विरोध जारी
Next: स्मार्ट सिटी के आधे-अधूरे निर्माण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.