Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड को बचाने के लिए हमें अब एकजुट होना होगा: बॉबी पंवार
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड को बचाने के लिए हमें अब एकजुट होना होगा: बॉबी पंवार

RNS INDIA NEWS 19/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित चिंतन गोष्ठी में एक सशक्त विकल्प बनाने के लिए आम जनता को एकजुट करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। हमें उत्तराखंड को बचाने के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। कहा कि इसी उद्देश्य से मोर्चा प्रदेश के 11 जनपदों में जाकर चिंतन गोष्ठी कर रहा है। मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता बॉबी पंवार ने कहा कि हमें उत्तराखंड को बचाने के लिए अब एकजुट होना होगा। यहां के अधिकार यहां के लोगों को मिले इसके लिए बड़े संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी जिला मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। भविष्य में इसे ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही गांव-गांव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने निकाय चुनाव में कई लोगों को समर्थन दिया है जिन्होंने सफलता की नई कहानी लिखी है। इसी तरह का मॉडल प्रदेश में स्थापित करना है। कहा कि हम जनता के सुझाव लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। यूकेडी सहित कई अन्य संगठनों के सामने एकजुट होने का प्रस्ताव रखते हुए एक सशक्त विकल्प बनाने पर जोर दिया जाएगा ताकि एक मंच के नीचे आकर प्रदेश को बचाया जा सके। इस मौके पर त्रिभुवन चौहान ने कहा अब बदलाव का समय आ गया है। जिस तरह उत्तराखंड की जनता को शोषण किया जा रहा है। यात्रा के नाम पर स्थानीय लोगों के बजाए बाहरी लोगों के हाथ रोजगार दिया जा रहा है। उसके खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के 11 जनपदों में आयोजित किया जा रहा है जिससे जनता को एकजुट करते हुए प्रदेश हित में आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वाभिमान मोर्चा सबको एकसाथ करने का मंच है। दिनेश मास्टर ने कहा कि अपने हक हकूकों को बचाने का वक्त आ गया है। अब नहीं जागे तो कब जागेंगे। इसलिए सब युवाओं के साथ मिलकर प्रदेश बचाने की लडाई में शामिल हों। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर लूसुन टोडरिया, सभासद नमन शर्मा, रमेश टम्टा, जसपाल भारती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज भारती ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
Next: कोर्ट में फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र देने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.