Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
  • बागेश्वर

बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

RNS INDIA NEWS 25/04/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। इस साल की परिषदीय परीक्षाओं में जनपद बागेश्वर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का परिणाम 94.81 प्रतिशत रहा, जिससे बागेश्वर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 96.98 प्रतिशत परिणाम के साथ जनपद ने पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। समग्र रूप से भी बागेश्वर ने राज्य स्तर पर ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3237 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3201 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 3035 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 3195 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3150 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 3055 छात्र-छात्राएं सफल रहे। राज्य स्तरीय श्रेष्ठता सूची में भी जनपद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में गीतिका पंत ने 98अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी कांडपाल ने 96.40प्रतिशत के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया। दीक्षा कांडपाल एवं रोहित सिंह मेहता ने 94.60प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से 14वां स्थान हासिल किया। विवेक सिंह देव 94 प्रतिशत के साथ 17वें, स्नेहा आर्या 92.80 प्रतिशत अंक के साथ 23वें तथा अनीशा सिंह एवं आशीष लोहनी 92.60 प्रतिशत अंक के साथ 24वें स्थान पर रहे। हाईस्कूल परीक्षा में योगेश जोशी ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नैंसी नगरकोटी (95.60 के साथ 10वें, लोकेश सिंह नेगी 94.80 के साथ 14वें स्थान पर रहे। तमन्ना ऐठानी 93.20 के साथ 22वें, साक्षी मेहता 93. के साथ 23वें तथा रविकांत एवं नेहा ऐठानी 92.60 प्रतिशत अंक के साथ 25वें स्थान पर रहे। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने वर्ष 2026 की परिषदीय परीक्षाओं में जनपद बागेश्वर के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ
Next: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.