Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिन में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का काम और रात में करता था लूट, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

दिन में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का काम और रात में करता था लूट, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/12/2024
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। नोएडा के थाना फेस-2 में पुलिस और एक बदमाश के बीच 21 दिसंबर की सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान ब्लिंकिट ऐप का सामान डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय के रूप में हुई है। यह बदमाश दिन में डिलीवरी बॉय बन कर सामान की डिलीवरी करता था और रात में लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिसंबर को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस याकूबपुर रेड लाइट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका और तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने जब बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो बाइक सवार सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन की तरफ वाली रोड की तरफ भागने लगा। उसके बाद आगे चलकर गंदे नाले की सर्विस रोड पर दोनो तरफ से अपने आप को घिरता देख वह बाइक छोडक़र भागा और उसने पुलिस टीम पर फायर भी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायर किया तो पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक बदमाश की पहचान सुमित गुप्ता (23) जिला बदायूं के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1 तमंचा .32 बोर, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस .32 बोर, 1 जिंदा कारतूस .32 बोर और 1 काले रंग की बाइक बिना नंबर प्लेट की और चोरी के 3 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। बदमाश द्वारा एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से लोगों के मोबाइल फोनों को मौका पाकर चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया दिन में यह ब्लिंकिट ऐप के डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और रात में यह चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर बसपा ने किया 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
Next: कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व सपा नेता का होटल जब्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.