Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • ब्लैकहेड्स हटाने के लिए इन पांच तरीकों से टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल
  • रहन-सहन

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए इन पांच तरीकों से टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

ब्लैकहेड्स एक त्वचा संबंधित समस्या है, जिसे कील भी कहा जाता है। अगर आपको यह समस्या है तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक शोध के अनुसार, टी ट्री ऑयल त्वचा की गहराई में जाकर इन ब्लैकहेड्स को बाहर निकाल सकता है। आइए जानते हैं कि किन तरीकों से टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करके ब्लैकहेड्स दूर हो सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और टी ट्री ऑयल का मास्क बनाकर लगाएं
ब्लैकहेड्स दूर करने के लिए सबसे पहले 5-10 मिनट के लिए अपने चेहरे को भाप दें। इसके बाद एक कटोरी में दो-तीन बूंद टी ट्री ऑयल, एक बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक बड़ी चम्मच पानी मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 10-15 मिनट के लिए इस मास्क को लगा रहने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।

टी ट्री ऑयल वाले पानी से नहाएं
टी ट्री ऑयल वाले पानी से नहाकर भी आप ब्लैकहेड्स से राहत पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच टी ट्री ऑयल और दो कप एप्सम सॉल्ट मिलाएं। इसके बाद इस पानी से नहाएं, फिर अपने शरीर को तौलिए से थपथपाकर सुखा लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक या दो बार इस प्रक्रिया को अपनाएं।

टी ट्री ऑयल के स्क्रब का करें इस्तेमाल
सबसे पहले अपने चेहरे को लगभग 5-10 मिनट के लिए भाप दें। इसके बाद एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच बारीक चिनी, एक बड़ी चम्मच जैतून का तेल और एक-दो बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे की उन जगहों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं, जहां ब्लैकहेड्स हैं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

टी ट्री ऑयल का मॉइश्चराइजर बनाएं
ब्लैकहेड्स से राहत दिलाने में टी ट्री ऑयल युक्त मॉइश्चराइजर भी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद अपने मॉइश्चराइजर में टी ट्री ऑयल की एक बूंद मिलाकर इसे अपने चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां ब्लैकहेड्स हैं। आप इस प्रक्रिया को रोजाना दोहरा सकते हैं।

जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल का मिश्रण लगाएं
यह मिश्रण भी चेहरे से ब्लैकहेड्स दूर कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को कुछ मिनटों के लिए भाप दें। इसके बाद एक कटोरी में एक छोटी चम्मच जोजोबा ऑयल और एक बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर अपने चेहरे पर सर्कुलेशन मोशन में लगाएं। लगभग 5 मिनट तक मसाज करें, फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी और क्लींजर से धो लें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉलीथीन लपेट कर निक्की तंबोली ने दिखाया फैंशन का जलवा
Next: चीन ने ताइवान में फिर की घुसपैठ, खाने के पैकेट के साथ मिला एक पत्र

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.