Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीएलए और बीएलओ के समंजस्य से आसानी से सम्पादित होगा एसआईआर
  • देहरादून

बीएलए और बीएलओ के समंजस्य से आसानी से सम्पादित होगा एसआईआर

RNS INDIA NEWS 05/12/2025
rns featured image new

– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
– राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई विभिन्न विषयों पर चर्चा
– सीईओ ने की राजनैतिक दलों से 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील

देहरादून(आरएनएस)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दुष्टिगत 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए ) की नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के साथ-साथ राजनैतिक दलों की अहम भूमिका होती है जिसके लिए जरुरी है कि हर पोलिंग बूथ पर राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 बूथ के सापेक्ष 4155 बीएलए ही नियुक्त हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से आगामी 31 दिसंबर तक सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए ) की शत-प्रतिशत तैनाती करने की अपील की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरु कर दी गई है। प्री एसआईआर (Pre-SIR) फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग की जाएगी। इसके साथ ही 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रुप में उनकी मैपिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास,स्वीप नोडल विनय कुमार सहित कांग्रेस पार्टी से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट,सीपीआई (एम) से अनंत आकाश,बीएसपी से दिगविजय सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, बीजेपी से कुंदन परिहार, राजकुमार पुरोहित, आम आदमी पार्टी से जसवीर सिंह उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद आईएसबीटी की व्यवस्थाओं में आया काफी सुधार
Next: कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने नर्सिंग अभ्यर्थियों की रैली में शामिल होकर दिया समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.