Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बीकेटीसी में स्थानांतरण आदेश को लेकर लग रहे कई आरोप
  • रुद्रप्रयाग

बीकेटीसी में स्थानांतरण आदेश को लेकर लग रहे कई आरोप

RNS INDIA NEWS 04/03/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्य कार्याधिकारी द्वारा संस्कृत विद्यालयों के अध्यापकों का पहले स्थानांतरण करना और फिर आदेश को निरस्त करने को लेकर सोशल मीडिया पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि मंदिर समिति ने विज्ञप्ति जारी कर अपने निर्णय को सही बताते हुए कहा कि जो भी निर्णय लिए गए हैं वे ठीक और सही हैं। बीते दिनों बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल द्वारा गृह परीक्षाओं के दौरान मध्य सत्र में बीकेटीसी द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालयों के अध्यापकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सीओ पर अपने कार्यक्षेत्र से बाहर निर्णय लेने को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इस बीच सीओ ने स्थानांतरण आदेश को स्थगित कर दिया। वहीं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संस्कृत विद्यालयों में दशकों से एक स्थान पर बने हुए अध्यापकों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण को मंदिर समिति प्रशासन ने तर्क संगत बताया है। कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता हेतु यह जरूरी था। संबंधित प्रधानाचार्यों की संस्तुति पर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु तबादले किये गये है कोई तबादला नियम विरुद्ध नहीं है, न ही स्थांतरित कर्मचारियों एवं अध्यापकों की ओर से इसमें आपत्ति की गयी है। हालांकि वर्तमान में पूर्व मध्यमा तथा उत्तर मध्यमा परिषदीय परीक्षाओं के संपन्न होने तक उन्हें स्थगित रखा गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट तथा सभी पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहे है संघ कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिये जाने के निर्णय का स्वागत किया तथा आभार एवं धन्यवाद पत्र मंदिर समिति अधिकारियों को सौंपा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईटीआई व आईटीडीए के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
Next: कर्णप्रयाग में भव्य रूप से मनाया जाएगा बैसाखी मेला

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.