Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने जोशीमठ में स्थानीय जन प्रतिनिधियों संग बैठक करते हुए राहत कार्यों की समीक्षा की और सभी के सुझाव लिए
  • चमोली

बीकेटीसी अध्यक्ष ने जोशीमठ में स्थानीय जन प्रतिनिधियों संग बैठक करते हुए राहत कार्यों की समीक्षा की और सभी के सुझाव लिए

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
10 (5)

चमोली।  जोशीमठ में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु मा.मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि/बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने मंगलवार को जोशीमठ पालिका सभागार में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए राहत कार्यो की समीक्षा की और सभी के सुझाव लिए।  मा.मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि/बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि जोशीमठ हमारी संस्कृति, आस्था और सामरिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण नगर है। केन्द्र और राज्य सरकार जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों के लिए गंभीरतापूर्वक काम करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के हितों को ध्यान रखते हुए पुनर्वास के लिए भी आदर्श व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा में सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा आदि सभी सुविधाएं मुहैया की जा रही है।
सरकार द्वारा प्रभावित भवन स्वामियों को तीक्ष्ण एवं पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों के विशेष पुनर्वास पैकेज की अग्रिम धनराशि 1.30 लाख, विस्थापन नीति तैयार होने से पूर्व अग्रिम धनराशि 1.00 लाख, प्रभावित किराएदारों व भवन स्वामियों को सामान ढुलाई व तात्कालिक आवश्यकताओं एकमुश्त विशेष ग्रांट के तहत 50 हजार और घरेलू सामग्री क्रय हेतु 5 हजार प्रति परिवार की राहत धनराशि तत्काल अवमुक्त करते हुए वितरित की है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जोशीमठ चारधाम यात्रा का मुख्य केन्द्र है। यहां पर सकारात्मक माहौल बनाया जाए। ताकि हमारे स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए।
बैठक में जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बैठक को एक अच्छी पहल बताते हुए सरकार द्वारा संचालित राहत कार्यों की सराहना की। उन्होंने पुनर्वास के संदर्भ मे अपने सुझाव भी रखे। कहा कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत कार्यो की जानकारी दी जाए। इस पर बीकेटीसी के अध्यक्ष ने राहत कार्यो में लगे सभी सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से राहत शिविरों में प्रभावित लोगों तक सरकार द्वारा प्रदत्त राहत कार्यो की जानकारी देने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावितों के मन की शंका और समस्याओं का समाधान करें।
इस दौरान जोशीमठ आपदा राहत कार्यो की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने बताया कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण अभी तक 863 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 181 भवन असुरक्षित जोन में है। जोशीमठ में आपदा प्रभावित 278 परिवारों के 933 सदस्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत राहत शिविरों में रूकवाया गया है। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान तक राहत शिविरों में 851 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। शीतलहर को देखते हुए राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए हीटर, गरम कपडे, कंबल उपलब्ध कराए जा रहे है। सार्वजनिक स्थानों, चैराहों एवं राहत शिविरों के आसपास 20 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की गई है।
प्रभावित परिवारों के तीक्ष्ण एवं पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों, विशेष पुनर्वास पैकेज की अग्रिम धनराशि, सामान ढुलाई व तात्कालिक आवश्यकताओं एकमुश्त विशेष ग्रांट और घरेलू सामग्री क्रय हेतु 571 प्रभावितों को 378.27 लाख की राहत धनराशि वितरित की जा चुकी है।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित एसडीएम कुमकुम जोशी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औली में बर्फवारी, जोशीमठ में बारिश
Next: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.