Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • 2022 चुनाव में भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर एक बार पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी : सुरेश
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

2022 चुनाव में भाजपा पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर एक बार पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी : सुरेश

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं, जिसकी बदौलत 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 17 आरक्षित सीटों के साथ पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर एक बार पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 2014 से लगातार चुनावो में अपना विजय परचम लहरा रही है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो, उप-चुनाव हो या पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव सभी में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिला है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो, हिमकेयर योजना, उज्जवला योजना, गृहणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिला है क्योंकि अधिकतर लोग जो गरीब हैं, अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं और ऐसे में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ इस वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में जो विस्तार किया गया है उसमें 12 अनुसूचित जाति, 8 अनुसूचित जनजाति तथा 11 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जिससे साबित होता है कि केन्द्र की मोदी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही है। उन्होनें स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है और पहली बार किसी अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जोकि केवल भाजपा में ही संभव है। इसके लिए उन्होनें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और इस वर्ग के लिए कोई कार्य नहीं किया। केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने इस वर्ग की चिंता की है तथा इस वर्ग के समुचित उत्थान के लिए कार्य भी किए हैं। उन्होनें कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितैषी है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है और जब तक 2022 में भाजपा की सरकार एक बार फिर नहीं बन जाती तब तक अनुसूचित जाति वर्ग का कोई भी कार्यकर्ता चयन से नहीं बैठेगा।उन्होंने कहा कि आने वाले चारों उपचुनावों में अनुसूचित जाति वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है और भाजपा इन चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोटरी क्लब ने पुरला स्कूल में दिए बेंच व डेस्क
Next: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 53 नये मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.