Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम, दर-दर भटक रही जनता: भोज
  • अल्मोड़ा

भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम, दर-दर भटक रही जनता: भोज

RNS INDIA NEWS 11/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील में जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तहसील कार्यालय में धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के मनमाने रवैये के विरोध में इस धरने में कांग्रेस नेता एवं प्रधान संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह भी शामिल हुए। मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, जिससे जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अधिकारियों द्वारा आम जनता पर दबाव बनाने की परंपरा आम हो गई है। भूपेंद्र भोज ने अधिकारियों से जनता के प्रति अपने रवैये में बदलाव लाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में विभागीय समन्वय की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालने से जनता प्रताड़ित हो रही है। ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। धरने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत धरना समाप्त किया गया, लेकिन चेतावनी दी गई कि यदि 17 मार्च तक पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो तहसील में बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के साथ ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू भट्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष रंजीत सिंह नयाल, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, ग्राम प्रधान अमित कुमार, दिनेश नेगी आदि सहित अन्य लोग धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल का भव्य स्वागत
Next: कमला नगर में ट्रेन की टक्कर से गुलदार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.