Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का देहरादून पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • देहरादून

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का देहरादून पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजधानी देहरादून पहुंचने पर शनिवार को भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत किया गया। देहरादून में रिस्पना पुल से लेकर राजपुर रोड होते हुए बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका सडक़ों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सडक़ों पर लोगों को जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में आए हुए हैं। शनिवार को वह हरिद्वार से देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान देहरादून रिस्पना पुल से लेकर सर्वे चैक होते हुए राजपुर रोड और बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धर्मपुर विधानसभा सीट, राजपुर विधानसभा सीट, मसूरी विधानसभा सीट और कैंट विधानसभा सीट के विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत कि लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सालावाला पुल के समीप विधायक गणेश जोशी ने पूरा पांडाल सजाया हुआ था। जहां सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही फूलमालाओं और रंगबिरगें गुब्बारों के साथ उनके स्वागत के लिए तैयार थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डोईवाला में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत किया। जेपी नड्डा का डोईवाला चैक पर ढोल दमाऊ के साथ स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कीजेपी नड्डा ने भी सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ जोडक़र अभिनंदन किया। जेपी नड्डा के स्वागत में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी। बता दें कि जेपी नड्डा 4 दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए हैं। बीते रोज हरिद्वार में दिन बिताने के बाद शनिवार को वो देहरादून पहुंचे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने सीएस को सौंपा स्पष्टीकरण
Next: युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने सडक़ पर उतरे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.