Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ नहीं होने देगी खिलवाड़: कैलाश
  • अल्मोड़ा

भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ नहीं होने देगी खिलवाड़: कैलाश

RNS INDIA NEWS 16/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-17 at 11.52.41 AM

अल्मोड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में सख्त नकल कानून विरोधी कानून लागू करना सराहनीय कदम है यही नहीं धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने आज यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। शर्मा ने कहा कि सरकार जनता के प्रति पूरी जवाबदेही के साथ काम कर रही है उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व प्रतियोगिता परीक्षा में घृणित कार्य कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे तथा प्रदेश में नकल विरोधी हावी हो रहे थे। उन्होंने आरोप लगाए कि नकल माफियाओं की मिलीभगत से वर्ष 2015-16 में हुई भर्ती परीक्षा में तमाम अनियमितताएं सामने आई लेकिन अब धामी सरकार ने जनता के व्यापक हित में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर दिया है। जिसके तहत प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित काम करवाने वालों को 15 साल की सजा व 10 करोड़ रूपये जुर्माना का नियम लागू है। उन्होंने बताया इसी तरह स्वयं नकल करने वालों को 3 वर्ष का कारावास 5 लाख जुर्माना, पुनः नकल करते पकड़े जाने पर 10 वर्ष का कारावास व 10लाख जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी कैबिनेट को बधाई दी। तमाम भर्ती घोटालों में सरकार की किरकिरी विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के आउट सोर्स से कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों को हटाए जाने पर श्री शर्मा ने कहा कि अब सभी नियुक्तियां पारदर्शी व निष्पक्षता के साथ होगी तथा अब किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा सब को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले की जांच चल रही है जरूरी होने पर सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। वार्ता के दौरान श्री शर्मा के साथ भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, जगत भट्ट, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली मंच धौलादेवी की बैठक आयोजित, आगामी रैली को लेकर हुई चर्चा
Next: कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में इण्टरसेप्टर प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को कैरियर के प्रति किया गाईड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.