Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सफलता का जो इतिहास जनता ने रचा है उसे भुलाया नहीं जा सकता: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सफलता का जो इतिहास जनता ने रचा है उसे भुलाया नहीं जा सकता: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

चम्पावत उपचुनाव में जीत के बाद अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा

अल्मोड़ा। चंपावत उपचुनाव संपन्न कराने के बाद अल्मोड़ा पहुंचे चुनाव प्रभारी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आज होटल शिखर में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा चंपावत उपचुनाव स्थानीय जनता की जीत है। कहा चंपावत की जनता पार्टी के प्रति अगाध विश्वास ने वह कर दिखाया जिसकी अपेक्षा पुष्कर सिंह धामी ने की थी, एक सवाल के जवाब में कहा कि जो दायित्व पार्टी ने उन्हें सौंपा था पूरी निष्ठा के साथ उसे निभाया है। जो सफलता का इतिहास जनता ने रचा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। परिणाम स्वरूप यह सफलता मिली यह सब जन सहयोग और पार्टी के प्रति जनता का विश्वास है। कुल मतदान का 93% मत पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसा इतिहास रचा कि इसे दोहराना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा पूरे भारतवर्ष के राजनीतिक इतिहास में ‘न भूतो ना भविष्यति’ दावे के साथ कहा जा सकता है। कैलाश शर्मा ने कहा कि चंपावत की ऐतिहासिक विजय भाजपा ने बेहद सादगी के साथ लड़ी। कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह रही कि 151 मतदान केंद्रों में से केवल चार बूथ पर कांग्रेस के एजेंट थे। 93% वोट मिलने के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में श्री शर्मा ने कहा कि यह भाजपा का योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ने का परिणाम है कि ऐसी जीत विजय का वर्णन करने का शुभ अवसर पार्टी को मिला है। कांग्रेस की स्थिति पर बोलते हुए कैलाश शर्मा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जिस प्रकार नकार दिया है कहा जा सकता है कि अब कांग्रेस बीते समय की बात होने जा रही है। शर्मा ने कहा कि नैतिकता के आधार पर हार को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को चाहिए कि चंपावत के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए।


पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र का जहां तक सवाल है मैं चुनाव भले ही हार गया हूँ लेकिन अल्मोड़ा की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं विधायक के पद पर नहीं हूं लेकिन मैं जनता की उन सारी अपेक्षाओं में खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। जो मुझसे उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी, जनता के हर सुख दुख में हरदम खड़ा रहूंगा। पत्रकार वार्ता में उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, रिक्खू साह, मनीष जोशी, चंदन सिंह मेहरा, अमित साह मोनू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने धार्मिक स्थलों में नियम विरुद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर के लिए नोटिस किए जारी
Next: मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.