Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक जारी
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक जारी

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
default featured image

चंडीगढ़ (आरएनएस)। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत मिली है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को कथित तौर पर भडक़ाऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के मामले में राहत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर बुधवार को 4 अगस्त तक रोक लगा दी। इस तरह से तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी और मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होगी।
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने कोर्ट में कुछ डॉक्यूमेंट दिए, जिसमे पंजाब पुलिस ने फोटो और वीडियो लगाए हैं। इसमें सरकार की ओर से यह बताने की कोशिश की गई है कि जब पंजाब पुलिस दिल्ली से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को ला रही थी, तब किस तरह पुलिस को रोका गया। बता दें कि पिछली सुनवाई में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बग्गा की गिरफ्तारी पर छह जुलाई तक रोक लगा दी थी।

पिछली सुनवाई में अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘पंजाब के महाधिवक्ता ने कहा था कि उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने हैं और इस बीच उन्होंने आश्वासन दिया कि याचिकाकर्ता (बग्गा) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर अगली सुनवाई की अगली तारीख तक अमल नहीं किया जाएगा।’ इस पर पीठ ने कहा था, ‘महाधिवक्ता द्वारा दी गई रियायतों को देखते हुए, इस मामले में याचिकाकर्ता के खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वारंट पर (मोहाली की) अदालत में होने वाली अगली सुनवाई तक अमल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा याचिकाकर्ता के खिलाफ सुनवाई की अगली तारीख तक कोई भी कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा।’
दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल सत्यपाल जैन ने अदालत में मामले पर सुनवाई के बाद कहा कि बग्गा के खिलाफ छह जुलाई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। न्यायमूर्ति अनूप चितकारा द्वारा पारित आदेश का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, ‘इस दौरान (छह जुलाई तक) जांच जारी रहेगी, लेकिन (पंजाब पुलिस द्वारा) बग्गा का बयान अगर दर्ज करना होगा तो यह उनके (दिल्ली स्थित) आवास पर उनके वकीलों की मौजूदगी में किया जाएगा।’
पुलिस ने बग्गा के खिलाफ भडक़ाऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया था। मोहाली के रहने वाले आप नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा के युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने बग्गा को उनके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया था लेकिन पंजाब ले जाते समय उन्हें रास्ते में हरियाणा में रोक लिया गया और कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस उन्हें वापस राष्ट्रीय राजधानी ले आई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा नदी में कूदे युवक का शव मिला
Next: नासिक में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु की हत्या, 35 साल के ‘सूफी बाबा’ को सिर में मारी गई गोली

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.