Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा ने दिल्ली में जीत की ख़ुशी में किया मिष्ठान्न वितरण
  • अल्मोड़ा

भाजपा ने दिल्ली में जीत की ख़ुशी में किया मिष्ठान्न वितरण

RNS INDIA NEWS 08/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा के चौघानपाटा क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी और मिठाइयों का वितरण कर खुशी का इज़हार किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद, जेपी नड्डा ज़िंदाबाद और पुष्कर सिंह धामी ज़िंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की और दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, और पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने भी इस शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अल्मोड़ा निगम महापौर अजय वर्मा ने भी कार्यक्रम स्थल पर दिल्ली विजय के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का ढाबे पर छापा
Next: बैठक में परिषदीय परीक्षा को लेकर चर्चा की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.