Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा ने बाहरी राज्यों के लोगों के वोट डलवाने का लगाया आरोप
  • अल्मोड़ा

भाजपा ने बाहरी राज्यों के लोगों के वोट डलवाने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 23/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निकायों के लिए गुरुवार को चुनाव हुए। वोटिंग के बीच भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मतदान केंद्र पर काफी देर तक जमकर बवाल हुआ। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। वार्ड संख्या 4 रामशीला के लिए मल्ला महल परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया था। इस वार्ड में 901 मतदाता हैं, जिसमें 391 महिला तथा 510 पुरुष मतदाता है। रामशिला समेत सभी बूथों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। शाम को वोटिंग के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के एक व्यक्ति को पकड़ लिया। और दूसरे राज्य के व्यक्ति द्वारा निकाय चुनाव में वोटिंग करने पर जमकर बवाल काटा। कुछ देर बाद कांग्रेस के लोग भी वहां पहुंचे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी हो गई। देखते ही देखते कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद दोनों दलों के बड़े नेता भी मौके पर पहुंचे। नेताओं की भी आपस में जमकर तू तू मैं मैं हुई। बाद में पुलिस ने किसी तरह दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस घटना के बाद कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने भाजपा नेता के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस व उनके कुछ समर्थकों द्वारा चंपारण, रामपुर, मुरादाबाद के लोगों के गलत तरीके से वोट डलवाए जा रहे है। जिनका सत्यापन नहीं किया गया है। कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस नगर के सौहार्द को खराब करना चाहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से गलत तरीके से वोट डालने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की हैं साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि कुछ बाहरी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन उनके पास पहचान पत्र दूसरे राज्यों के है। नियम के तहत जिस व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में है उसे मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रत्याशियों का भाग्य बैलट बॉक्स में बंद, अल्मोड़ा जनपद में हुआ 63.78 प्रतिशत मतदान
Next: कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी और पुलिस के बीच नोकझोंक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.