Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से दो पहिया वाहनों का संचालन हुआ शुरू
  • अल्मोड़ा

भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से दो पहिया वाहनों का संचालन हुआ शुरू

RNS INDIA NEWS 03/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की व्यस्ततम सड़क माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाईन डालने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। सीवर लाईन कार्य के चलते दो पहिया वाहनों का संचालन भी रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की फजीहत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने जल निगम के अधिकारियों से बात करके दो पहिया वाहन चालकों के लिए सड़क को खुलवाया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। विदित हो कि सीवर लाईन पड़ने से शहर की मुख्य सड़क जाखनदेवी एक माह के लिए चौपहिया वाहनों के लिए बन्द है। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सीवर लाईन पड़ने से यकीनन जनता को लाभ मिलेगा। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वर्तमान में यातायात बाधित होने से आम जनता और व्यापारियों की फजीहत हो। उन्होंने कहा कि मालरोड से सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मचारी और आमजन प्रतिदिन अपने दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं ऐसे में उनका रास्ता बन्द करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल निगम ने रानीधारा में सीवर लाईन का कार्य पूरा कर दिया होता और रानीधारा मार्ग की स्थिति ठीक होती तो लक्ष्मेश्वर बाईपास से नगर को आने वाले वाहनों के लिए रानीधारा मार्ग उपयोगी वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होता। परन्तु रानीधारा मार्ग अपनी बदहाल स्थिति में है। ऐसे में कम से कम मालरोड से दो पहिया वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत यदि कार्यदायी संस्था के द्वारा दी गई तो वे इसे कदापि सहन नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी अपील की है कि मार्ग का कार्य जल्द करवाएं जिससे आमजन को दिक्कत ना हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.