Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर, छुटकारा चाहती है जनता: हरीश रावत
  • पौड़ी

भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर, छुटकारा चाहती है जनता: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

कोटद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है, इसका पता पेट्रो पदार्थों की आसमान छूती कीमतों से लग रहा है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है और आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वैडिंग प्वाइंट से मालवीय उद्यान तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी दर बढ़ती ही जा रही है। युवाओं को रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों का रूख करना पड़ रहा है। जीरो टॉलरेंस की सरकार में करोड़ों के घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन सरकार आरोपी मंत्रियों को निकालने के बजाय उनको संरक्षण देने में लगी हुई है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के कार्यकाल में उन्होंने पौड़ी, लैंसडौन और खिर्सू को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए सनेह में टाइगर सफारी को मंजूरी प्रदान की थी, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार के मंत्री ने अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए टाइगर सफारी योजना को लालपानी से कई किलोमीटर दूर पाखरों में शिफ्ट कर दिया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंककर कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Next: तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान?

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.