Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण अभियान के तहत आज स्याहीदेवी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण अभियान के तहत आज स्याहीदेवी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
IMG-20201109-WA0023.jpg

अल्मोड़ा। 09-12-20

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण अभियान के तहत आज स्याहीदेवी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट व मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वर्ग के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए वर्ग के मुख्य वक्ता पूर्व नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा धर्मेंद्र बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास तथा जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी बनने तक के विषय को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा तथा वर्तमान राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बनने के बाद से देश की दिशा व दशा परिवर्तित होने लग गई है, आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की राह में चल पड़ा है। तथा उन्होंने अटल सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, सुंदर सिंह भंडारी, नानाजी देशमुख, मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी व वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण स्तर तक प्रत्येक बूथ पर पहुंचने का प्रयास कर रही है तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित कर रही है और ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच में अपनी विचारधारा को आगे बढ़ा कर सशक्त भारत के निर्माण का कार्य करेगी। इस अवसर पर सुंदर भोजक विपिन पाठक, अशोक जलाल व स्याही देवी मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रथम दिवस के समापन पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कई अन्य समसामयिक विषयों को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अल्मोड़ा का अभ्यास वर्ग का हुआ समापन, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
Next: चरस तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई खारिज

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.